विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूरी के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए राहत, ऑनलाइन काउंसलिंग से एडमिशन लेने वालों के लिए नॉमिनेशन की डेट बढ़ी

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:52 PM (IST)

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ऑनलाइन काउंसलिंग से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के नामांकन की समय सीमा बढ़ा दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. इंजीनियरिंग नामांकन की ऑनलाइन समय सीमा बढ़ाई गई।

  2. अब 23 से 27 सितंबर तक छात्र नामांकन करा सकेंगे।

  3. संस्थान के प्रधानाचार्य नामांकन न होने पर जिम्मेदार होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ( जेईईसीयूपी ) की आनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के नामांकन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब संबंधित छात्र-छात्राओं का आनलाइन नामांकन 23 से 27 सितंबर तक कराया जा सकेगा।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में किसी पात्र विद्यार्थी का नामांकन लंबित रहने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य या निदेशक की होगी। परिषद के अनुसार प्रवेशित विद्यार्थियों का नामांकन 10 से 20 सितंबर तक पूरा कराया जाना था।

इसके बावजूद कुछ संस्थानों ने निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं की। छात्रहित को देखते हुए नामांकन के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

परिषद के सचिव संतोष कुमार सिंह ने 206 संस्थानों को चेतावनी दी है कि किसी छात्र का नामांकन लंबित या अपूर्ण रहने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य या निदेशक का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 75 जिलों के वृद्धाश्रमों के लिए तैयार किया बड़ा प्लान