अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, 38 चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है।
-1795445629081_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।
HighLights
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 39 उपनिरीक्षकों का तबादला किया।
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का लक्ष्य।
नगर कोतवाली से ग्रामीण क्षेत्रों तक बदली गई तैनाती।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने 39 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से कई चौकी प्रभारी लंबे समय से एक ही चौकी पर जमे थे। देर रात जारी तबादला सूची में नगर कोतवाली से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के थानों और चौकियों तक तैनाती बदली गई है। इस बदलाव में 38 चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।
संजय कुमार यादव को नवीन मंडी से तरौली बाजार, आशीष सिंह को अलीगढ़ से कंदईकला, रोहित कुमार पांडेय को फतेहगंज से विशुन बाबा और आदर्श विक्रम सिंह को साहबगंज से रामपुरभगन भेजा गया है। मनोज कुमार को मुंशीवाला से तमसा घाट, शुभम सिंह को सदर बाजार से चौरे बाजार, पंकज सिंह को औद्योगिक क्षेत्र से चिलबिली तथा अभिषेक कुमार को हसनू कटरा से अमसिन चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
किरणपाल को मीरनघाट से ऐहार, बृजभूषण पाठक को दर्शननगर से हाईवे चौकी, राहुल बाजपेयी को रानोपाली से सत्ती चौरा, राणा दिग्विजय सिंह को रायगंज से ड्योढ़ी बाजार और संदीप कुमार को लक्ष्मणघाट से मवई चौराहा भेजा गया है।
शेषनाथ राय को कटरा से मां कामाख्या देवी धाम, अमरेंद्र प्रताप सिंह को गंजा से दिलासीगंज, जितेंद्र कुमार को छतिरवा से गयासपुर और अजीत कुमार पासवान को करमा से अघियारी चौकी की जिम्मेदारी मिली है। अमर बहादुर पटेल को ड्योढ़ी बाजार से अलीगढ़, प्रिंस सिंह को अमसिन से फतेहगंज, बुद्धिमान सिंह को चौरे बाजार से जनौरा अंडरपास, विकास कुमार मौर्य को गयासपुर से कटरा तथा श्रीपति मौर्य को विशुन बाबा से साहबगंज भेजा गया है।
अंशुल वर्मा को भोपाडुहिया से नवीन मंडी, विक्रम सिंह को तरौली बाजार से औद्योगिक क्षेत्र, राहुल कुमार यादव को आस्तीकन धाम से रेछ, शैलेन्द्र मणि को चिलबिली से दर्शननगर तथा अभिषेक सिंह को नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय से करमा चौकी भेजा गया है।
खुशहाल प्रसाद को कंदईकला से हनुमानगढ़ी, गौरव सिंह को अमरगंज से रानोपाली, स्तुति गुप्ता को ऐहार से मीरनघाट, आयुष यादव को रामदास नगर से लक्ष्मणघाट, प्रभात कुमार तिवारी को मवई चौराहा से मऊ शिवाला तथा प्रतीक्षा को देवकाली से सदर बाजार की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, सौरभ सिंह को हाईवे से गंजा, विपिन कुमार मौर्य को रेछ से हसनू कटरा, हर्षित मिश्रा को मां कामाख्या देवी धाम से रायगंज तथा आशीष सिंह को पुलिस लाइन से रामदास नगर भेजा गया है। आलोक कुमार सिंह को सत्ती चौरा से भोपाडुहिया और नरेश कुमार सिंह को हनुमानगढ़ी से दर्शन सेल में तैनाती दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।