विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, दरवाजे के कुछ ही दूर पर सोता रहा पिता

By prahlad tiwariEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Wed, 27 Sep 2023 05:53 PM (IST)

घर में घुसकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। युवती के शोर मचाने पर आरोपित ने उसकी पिटाई भी ...और पढ़ें

रुदौली में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म व उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है।
रुदौली में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म व उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है।

संवाद सू, रुदौली (अयोध्या)। घर में घुसकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। युवती के शोर मचाने पर आरोपित ने उसकी पिटाई भी की। घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक गांव में घटित हुई। दुष्कर्म करने वाले के हौसले इतने बुलंद रहे कि घर के सामने दरवाजे से कुछ ही दूरी पर युवती का पिता सो रहा था। उसके बाद भी उसने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, रात में जब कुत्तों के भौंकने से उसकी नींद टूटी तो रोने की आवाज सुनकर वह घर में गया। जिसके बाद पीड़िता ने पिता को पूरी दास्तान सुनाई। युवती के पिता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण रात में ही पुलिस सक्रिय हो गयी और आरोपित को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी आरोपित की गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। गांव में तनाव न फैले, इसलिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'क‍िसी के साथ संबंध बनाने लायक नहीं छोड़ूंगी', आधी रात में प्रेमि‍का ने काट द‍िया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

रात में ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित ध्रुव यादव के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति-व्यवस्था कायम है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: संपत्ति हड़पने के लिए शादीशुदा महिला ने तलाकशुदा सेवानिवृत्त सैन्य अफसर से झूठ बोलकर किया निकाह