अयोध्या में निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, लोहे की छड़ लगने से गई एमपी के मजदूर की जान
अयोध्या के कुमारगंज में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान एक श्रमिक की लोहे की रॉड लगने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हादसा हुआ।
पुल निर्माण के दौरान श्रमिक के सिर में रॉड लगी।
मध्य प्रदेश के बृज किशोर की मौके पर मौत।
संवाद सूत्र, कुमारगंज(अयोध्या)। निर्माणधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पुल का काम करने के दौरान मध्य प्रदेश के एक श्रमिक की हादसे में मौत हो गई। कलंदरपुर गांव के पास पुल का निर्माण हो रहा है। इसका ठेका कालूवालिया कंपनी को मिला है। इसी कंपनी में मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के व्यवहारी छूदा गांव निवासी 35 वर्षीय बृज किशोर कार्य कर रहे थे।
तभी उसके सिर में लोहे की रॉड लग गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने घटना के बाद इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उससे पहले उनका निधन हो चुका था। ठेकेदार सिद्धू ने बताया कि बृज किशोर छह दिन पूर्व ही काम करने के लिए आये थे। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दे दी गई है।
