विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चढ़ावा चोरी के मुख्य दोषियों को बचाने के लिए फंसाईं गईं छोटी मछलियां', अयोध्या सांसद का बड़ा बयान

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:02 AM (IST)

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा सरकार पर मुख्य दोषियों को बचाने और छोटी मछलियों को फंसाने का आरोप लगाया।

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद। (तस्वीर- फाइल)

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

  2. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मुख्य दोषियों को बचाने का आरोप।

  3. अयोध्या की जनता अन्याय का जवाब देगी, पीएसी तैनात।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में मुख्य दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य दोषियों तक पहुंचने के बजाय छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि पहले राम मंदिर का चढ़ावा चोरी हुआ और अब लोगों के घरों में रखा सामान उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या से ही भाजपा की सरकार बनी थी और अब जनता के साथ हो रहे अन्याय का जवाब भी अयोध्या की जनता देगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या से सरकार आई थी और अब अयोध्या से ही सरकार जाएगी।

न्यायालय परिसर में तैनात रही दो ट्रक पीएसी

चढ़ावा चोरी प्रकरण में अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए न्यायालय परिसर में दो ट्रक पीएसी तैनात रही। दिनभर गहमागहमी के बीच पीएसी के जवान न्यायालय परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी: चार्जशीट में ट्रस्ट को क्लीन चिट, चंपतराय, अनिल मिश्र व गोपाल राव सरकारी गवाह