15 सितंबर को बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, पर्यूषण पर्व के चलते अयोध्या प्रशासन का फैसला
अयोध्या में जैन धर्म के पवित्र पर्यूषण पर्व के अवसर पर 15 सितंबर को मांस और मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटड है
HighLights
अयोध्या में पर्यूषण पर्व पर दुकानें बंद।
15 सितंबर को मांस और मदिरा की बिक्री नहीं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश जारी किया।
संवाद सूत्र, अयोध्या। जैन धर्म के पवित्र पर्यूषण पर्व (क्षमा पर्व) के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र में संचालित मांस एवं मदिरा की दुकानें 15 सितंबर को बंद रहेंगी।
इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने आदेश जारी किया है। जैन श्वेतांबर स्थानकवासी संघ की ओर से पर्यूषण पर्व पर मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखने का आग्रह किया गया था।
संघ के अनुरोध पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित दुकानों को 15 सितंबर को बंद रखने के आदेश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जैन मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
