अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पटरंगा, अयोध्या में 40 वर्षीय युवक अमरनाथ गौतम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पटरंगा, अयोध्या में 40 वर्षीय युवक का शव मिला।
अमरनाथ गौतम का शव कमरे में फंदे से लटका था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।
संवादसूत्र, पटरंगा (अयोध्या)। पैगंबर नगर मजरे बसौढ़ी में रविवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव देखते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अमरनाथ गौतम पुत्र माधवराम गौतम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार रात अमरनाथ दूसरे मकान में सोने चला गया था।
रविवार सुबह काफी देर तक उसके नहीं उठने पर स्वजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में उसका शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हाईवे चौकी प्रभारी राज कुमार ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
