उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति: अयोध्या से विनय कटियार और खब्बू तिवारी समेत कई दिग्गजों को मिली जगह
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, जिसमें अयोध्या के कई प्रमुख नेताओं को जगह ...और पढ़ें

खब्बू तिवारी और विनय कटियार। फाइल फोटो
HighLights
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई।
अयोध्या के कई प्रमुख नेताओं को स्थान मिला।
विनय कटियार को स्थायी समिति में शामिल किया गया।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की भारी भरकम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित हो गई है। प्रदेश में बतौर कार्यसमिति सदस्य जिले के लगभग सभी प्रमुख नेताओं का नाम शामिल किया गया है। सिर्फ पूर्व सांसद विनय कटियार को प्रदेश कार्यसमिति की स्थाई समिति में जगह दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित प्रदेश कार्यसमिति की सूची में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, जिला पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष करुणाकर पांडेय व सुनील तिवारी शास्त्री शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व रामू प्रियदर्शी, गोरखनाथ बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, रघुनंदन चौरसिया, समाजसेवी पवनेश पांडेय व रविंद्र पटेल शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी व मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा व अमित तिवारी ने सभी को बधाई दी।
