विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगरी के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को मिला ‘A’ ग्रेड, गोरखपुर एक पायदान नीचे खिसका

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:45 PM (IST)

अयोध्या के राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के मूल्यांकन में 'ए' श्रेणी मिली है।

रामनगरी के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को मिला ‘A’ ग्रेड।

रामनगरी के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को मिला ‘A’ ग्रेड।

HighLights

  1. अयोध्या होम्योपैथिक कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन में 'ए' श्रेणी प्राप्त हुई।

  2. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज एक पायदान नीचे 'बी प्लस' श्रेणी में आया।

  3. क्यूसीआइ ने 198 कॉलेजों का मूल्यांकन कर परिणाम जारी किया।

संवाद सूत्र, अयोध्या। जिले में स्थित राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली को ‘ए ’श्रेणी प्राप्त हुई है। वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पिछले वर्ष से सापेक्ष एक पायदान फिसलकर बी प्लस श्रेणी में आ गया है। गत वर्ष अयोध्या और गोरखपुर दोनों मेडिकल कॉलेज ए श्रेणी में शामिल थे, जिसमें डॉ. बृजकिशोर मेडिकल कॉलेज पिछले वर्ष की श्रेणी पर स्थापित हुआ है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआइ) ने राष्ट्रीय रेटिंग के लिए देश भर के 198 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज का मूल्यांकन कराया था, जिसमें मूल्यांकन करने पहुंची टीम ने मेडिकल कॉलेज में शिक्षण से लेकर रोगियों के उपचार, दवाओं के रखरखाव से लेकर सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की थी।

इसका परिणाम जारी किया गया, जिसमें देश के 35 मेडिकल कॉलेज को ए प्लस और 35 को ए श्रेणी प्राप्त हुई है। इसमें प्रदेश के अकेले राजकीय डा. बृजकिशोर मेडिकल कॉलेज को ‘ए’ श्रेणी हासिल हुई है।

प्राचार्य ने इस सफलता के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को शुभकामना दी। कहा कि प्रयास रहेगा की अगले वर्ष हाेने वाले मूल्यांकन में मेडिकल कॉलेज ‘ए’ प्लस की श्रेणी में स्थान बनाए।

यह भी पढ़ें- बीएचयू में फुल टाइम से पार्ट टाइम PhD कन्वर्जन नियमों में बड़ा बदलाव, अब दो साल की रेजीडेंसी अनिवार्य