विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मां दुर्गा की 150 प्रतिमाओं के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:47 PM (IST)

अयोध्या में मंगलवार को जीआईसी मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें करीब 150 प्रतिमाएं शामिल थीं।

मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली।

मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली।

HighLights

  1. अयोध्या में 150 दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

  2. श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर स्वागत किया।

  3. शोभायात्रा का समापन गुप्तार घाट पर प्रतिमा विसर्जन से होगा।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ जीआईसी मैदान से निकली। शोभायात्रा में करीब 150 दुर्गा प्रतिमाओं के शामिल होने की जानकारी आयोजकों ने दी है।

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं नृत्य करती नजर आईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा के अन्य नेता शोभायात्रा की अगुवाई करते दिखे।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी शोभायात्रा में शामिल हुए। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी भाग लिया। शोभायात्रा फतेहगंज, सुभाष नगर, बजाजा चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइंस होते हुए आगे बढ़ेगी।

शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव गुप्तार घाट स्थित निर्मली कुंड होगा, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 12.19.19 PM

चौक घंटाघर पर कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी, जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुष्पवर्षा की जाएगी। विभिन्न समाजों और मंदिरों की ओर से भी स्वागत होगा।

बता दें कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विसर्जन मार्ग को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। राजपत्रित अधिकारियों के साथ सिविल पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 12.13.55 PM

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस या संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचना देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर नोएडा में डायवर्जन, कई मुख्य मार्ग रहेंगे बंद; चेक करें नया ट्रैफिक प्लान