विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, दस दिन में मरीजों की संख्या हुई 25 के पार

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:38 PM (IST)

अयोध्या में डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, पिछले दस दिनों में डेंगू के मरीज ...और पढ़ें

जिले में दस दिन में मरीजों की संख्या हुई 25 के पार।

जिले में दस दिन में मरीजों की संख्या हुई 25 के पार।

HighLights

  1. अयोध्या में दस दिन में डेंगू के मामले 9 से 26 हुए।

  2. मलेरिया के मरीजों की संख्या 19 से बढ़कर 22 तक पहुंची।

  3. स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रहा है।

संवाद सूत्र, अयोध्या। जिले में डेंगू और मलेरिया अब तेजी से पांव पसार रहा। उसकी रफ्तार से लोगों में डर देखने को मिल रहा। पिछले दस दिनाें में स्वास्थ्य विभाग की सूची में संख्या बढ़ती दिख रही। 25 अगस्त तक डेंगू की संख्या नौ थी। अब वही 26 हो गई।

इसी तरह मलेरिया भी लोगों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही, जिसके रोगियों की संख्या 19 से बढ़कर 22 तक पहुंच गई। ये आंकड़े सरकारी अस्पतालों के हैं, जबकि जिले के कई निजी अस्पतालों में उपचार लेने वाले रोगियों और निजी पैथोलाजियों में कराई गई जांचों की जानकारी नही है।

अस्पतालों में लक्षण वाले रोगियों की भीड़ लगी है जो ओपीडी से लेकर पैथोलाजी के सामने लाइन लगाए खड़े दिख रहे। वहीं स्वाइन फ्लू को लेकर भी मेडिकल कॉलेज ने संदिगधों की जांच आरंभ कर दी, जिसमें चार के भेजे गये सैंपल में सभी निगेटिव मिले।

जिले में सितंबर माह में डेंगू के रोगी तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसमें से कुछ रोगी बाहर के जिलों में उपचार और जांच कराने वाले हैं, लेकिन उनका आधार कार्ड अयोध्या का हाेने से यहां अंकित किया गया। वहीं डेंगू के रोगियों में 26 अगस्त से अब तक 70 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।

इसी प्रकार इस वर्ष मलेरिया भी बढ़त लेते हुए संख्या 22 पहुंच गई, जबकि यही दस सितंबर 2024 में आठ और वर्ष 2025 में दस रोगी ही थे। स्वास्थ्य विभाग बढ़ती संख्या को देख स्कूलों में बैठकें और बच्चों के बीच जाकर जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा। सीएमओ डा. देवेंद्र कुमार भिटौरिया से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मंडलायुक्त की बैठक में हाेने से बात नही हो सकी।

प्राचार्य ने किया संक्रामक रोगों से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में संक्रामक बीमारियों से ग्रसित रोगियों के लिए अलग से 50 बेड वार्ड बनाया गया है। यह वार्ड नए ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर है, जिसमें आक्सीजन प्वाइंटों आदि की व्यवस्था सभी बेडों के पास दी गई है। इसका सुबह प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने डॉ. बागीश मिश्र और मैट्रन पुष्पा पांडेय के साथ निरीक्षण किया। उन्हाेंने कई दिशा निर्देश भी दिए।

अवध इंटरनेशनल स्कूल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

डेंगू और मलेरिया के रोगियों की बढ़ती संख्या देख जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने एपिडेमियोलाजिस्ट डा. अरविंद श्रीवास्तव के साथ अवध इंटरनेशनल स्कूल पहुंच गईं। उन्हाेंने छात्रों को बचाव के लिए जागरूक किया। इसके साथ उनको घर के आसपास के लोगों को भी साफ-सफाई, फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, घर के पास एकत्रित पानी को साफ करने आदि की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में किसानों को 90 दिन तक दी जाएगी मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग, 16 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन