विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम और एसएसपी ने सड़कों पर उतर किया निरीक्षण

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:16 PM (IST)

अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव के लिए सुरक्षा चक्र तैयार हो गया है। डी

एम और एसएसपी ने उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।

एम और एसएसपी ने उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।

HighLights

  1. दीपोत्सव के 10वें संस्करण की सुरक्षा तैयारियां पूरी।

  2. डीएम, एसएसपी ने प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

  3. उपराष्ट्रपति के आगमन हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के 10वें संस्करण को लेकर सुरक्ष चक्र तैयार हो चुका है। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति और अन्य विशिष्ट महानुभावों के आगमन को देखते हुए बुधवार को डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ प्रमुख आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि मंदिर और राम की पैड़ी तक अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकाल और आयोजन संबंधी तैयारियों को परखा। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने निरीक्षण की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से की। यहां से महोबरा बाइपास होते हुए अधिकारी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर में सात नवंबर को मुख्य अतिथि और विशिष्ट महानुभावों के दर्शन-पूजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और प्रोटोकाल की समीक्षा की गई। इसके बाद रामकथा पार्क पहुंच कर मुख्य मंच, वीवीआइपी जोन, संत समाज दीर्घा, अतिथि दीर्घा और मीडिया गैलरी का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों की प्रस्तुतियों, अतिथियों के बैठने और प्रवेश-निकास की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलन स्थलों, घाटों, दर्शक दीर्घाओं, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था देखी गई। सरयू आरती स्थल, लक्ष्मण किला घाट, हेलीपैड, शोभायात्रा मार्ग और पार्किंग स्थलों पर तैनात मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों से उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई। डीएम ने विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन, मंच-पंडाल की मजबूती और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

वहीं एसएसपी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहें।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मंडलायुक्त राजेश कुमार ने डीआइजी सोमेन वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर दीपोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं एवं वेंडरों को आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

डीएम शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अनुराग जैन, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।