विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2100 स्वदेशी ड्रोनों ने आकाश में उकेरी रामायण, अयोध्या में धरा से अंबर तक दीप शिखा ने किया स्वर्णिम श्रृंगार

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 07:07 AM (IST)

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर 30 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र स्वर्णिम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राम की पैड़ी पर 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित हुए।

  2. 2100 स्वदेशी ड्रोनों ने आकाश में रामायण के प्रसंग उकेरे।

  3. उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने भव्य ड्रोन शो का अवलोकन किया।

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। सूर्य ढलने के साथ ही राम की पैड़ी पर कौतूहल बढ़ गया। जैसे ही शुभता का दीया प्रज्वलित हुआ, वैैसे ही उद्घोषक ने 33 हजार स्वयंसेवकों को अपने अपने घाट पर दीप प्रज्वलित करने को कहा। देखते ही देखते जय श्रीराम के उद्घाेष के बीच स्वयंसेवकों ने निर्धारित समय के भीतर दीये जला दिए।

अल्प समय ही में जलते दीयों की प्रदीप्ति से राम की पैड़ी स्वर्णिम आभा से प्रदीप्त हो गई। स्वयंसेवक भजन गाते व झूमते दिखे। जैसे जैसे दीप जले, पैड़ी का जल भी सतरंगी हो गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट व विस्तारित रामकी पैड़ी के घाटों पर कतार में दीये जल उठे। सीएम के पहुंचने के साथ ही स्वयंसेवक योगी योगी के नारे लगाने लगे।

ayodhua news (6)

मंच पर विराजित मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी अलौकिक छटा को निहारते रहे। 56 घाटों पर जलते 30 लाख से अधिक दीपों की छटा विहंगम रही। दीप जलने के बाद एक साथ 2100 स्वदेशी ड्रोन शो से रामायण के प्रसंगों का हवा में मंचन हुआ, जो रोमांच व रामायण बोध से ओतप्रोत रहा।

घाट नंबर दो से छह तक लगी विशिष्ट दीवार पर लेजर शो ने समा बांधा तो ड्रोन शो में सीता हरण, लंका दहन व रावण वध जैसे प्रसंग देख भक्त विह्वल हो उठे। आसामन पर ड्रोन से रामायण के प्रसंगों का मंचन होता रहा। अंत में भगवान राम की अयोध्या वापसी के मंचन का दृश्य दिल को छूने वाला रहा। मंच पर बैठे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आत्मीयता से प्रसंगों को देखते रहे।

ड्रोन शो में हुआ भव्य राम मंदिर व प्रभु राम का जीवंत दर्शन

राम की पैड़ी पर सज्जित हुए ड्रोन शो में वीर मुद्रा में भगवान राम के दर्शन हुए। महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की छवियों ने आकर्षण बटोरा। ड्रोन शो की मांग को देखते हुए तय हुआ कि नौ नवंबर को अयोध्यावासियों के लिए फिर से शो संयोजित किया जाएगा।

शनिवार को देर शाम तक चले ड्रोन शो में रोशनी और रंगों से प्रभु श्रीराम की वीर मुद्रा के चित्र के साथ लक्ष्मण, हनुमान और राम दरबार की भव्य छवि भी आकाश में उभरी। इस दौरान संगीत और कथावाचन के साथ बदलती आकृतियों से दर्शकों को सूचित भी किया जाता रहा, यह मंत्रमुग्ध किया।

गुजरात से आए भक्त प्रखर अग्रवाल ने कहा, जगमगाते घाटों के ऊपर आकाश में प्रभु श्रीराम, पुष्पक विमान और राम दरबार की आकृतियां देखकर गुजरात से अयोध्या आना सार्थक लगा। पिछले वर्ष 1,100 ड्रोन की तुलना में इस बार 2,100 ड्रोन ने प्रस्तुति दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।