अयोध्या दीपोत्सव 2026: पहली बार राम की पैड़ी के पांच घाटों पर नहीं प्रज्वलित होंगे दीये, बदला नजर आएगा स्वरूप
अयोध्या दीपोत्सव 2026 में राम की पैड़ी के पांच घाटों पर पहली बार दीये नहीं जलाए जाएंगे, क्योंकि यहां एलईडी शो के जरिए रामायण के प्रसंग प्रदर्शित होंगे।

पहली बार राम की पैड़ी के पांच घाटों पर नहीं प्रज्वलित होंगे दीये।
HighLights
राम की पैड़ी के पांच घाटों पर नहीं जलेंगे दीये।
इन घाटों पर एलईडी शो से दिखेंगे रामायण प्रसंग।
दीये विस्तारित राम की पैड़ी पर स्थानांतरित किए गए।
प्रवीण तिवारी, अयोध्या। इस बार दीपोत्सव का स्वरूप बदला-बदला नजर आएगा। दीपों की सज्जा में बदलाव किया गया है। राम की पैड़ी के घाट नंबर दो लेकर छह तक दीप सज्जित नहीं किए जाएंगे, जो नागेश्वरनाथ मंदिर के बाएं स्थित हैं। इन सभी घाटों पर पहली बार दीप नहीं रखे जा रहे। यहां पर बिछाए जाने वाले दीपों को विस्तारित राम की पैड़ी के घाटों पर शिफ्ट कर दिया गया है।
इन घाटों पर दीपों का प्रज्वलन न होने के पीछे यहां होने वाला मेगा शो बताया जा रहा है। इन घाटों पर एलईडी के लिए दीवाल लगी है, जिस पर प्रोजेक्टर के जरिए रामायण के प्रसंग प्रदर्शित होंगे। ये घाट मुख्यमंत्री के मंच के सम्मुख हैं। यहीं पर बैठ कर मुख्य अतिथि के साथ योगी डिजिटल शो का आनंद लेंगे।
दीपोत्सव के समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि इन घाटों पर सज्जित किए जाने वाले दीपों को विस्तारित राम की पैड़ी पर बिछाया जा रहा है।
मोर्चे पर आए कुलपति, भ्रमण कर स्वयंसेवकों में भरा उत्साह
गुरुवार को दूसरे दिन कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह राम की पैड़ी पर गए। उनहोंने स्वयंसेवकों से हालचाल लिया। घाट पर जाकर उनमें ऊर्जा का संचार किया। बिछाए जा रहे घाटों के दीपों को देखा और लेआउट के अनुरूप दीपों को बिछाने को कहा। कुछ सुधार करने की सलाह दी।
घाटों पर स्वयंसेवक, पर्यवेक्षक, समन्वयक और घाट प्रभारी भ्रमणशील रह। प्रभारी प्रो. एसएस मिश्र ने कुलपति को तैयारी की जानकारी दी। बताया 50 प्रतिशत दीप सज्जित किये जा चुके चुके हैं। प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. संग्राम सिंह, प्रो. फारुख जमाल, प्रो. सीके मिश्र, डा. राणा रोहित सिंह, डा. डीएन वर्मा रहे।
दीपोत्सव संबंधित आंकड़े-
- घाट-56
- स्वयंसेवक- 35,000
- घाट समन्वयक- 900
- बिछाए जा चुके दीपों की संख्या- 17 लाख
- घाट प्रभारी- 112
- पर्यवेक्षक- 27
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।