अयोध्या बाल मेले में छाया रहा विशालकाय पायथन, बाबा केदारनाथ धाम बना आकर्षण का केंद्र
अयोध्या के देवा पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने विज्ञान, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से ...और पढ़ें

बाल मेले में आकर्षण का केंद्र रहा बाबा केदारनाथ धाम।
HighLights
बच्चों ने विज्ञान, क्राफ्ट और कला प्रदर्शनी में भाग लिया।
विशालकाय पायथन और केदारनाथ धाम रहे मेले के आकर्षण।
एनसीसी कैडेट शुभी मिश्रा को खेल में स्वर्ण पदक मिला।
संवाद सूत्र, अयोध्या। देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कालेज उसरू अमौना में बाल मेला आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने विज्ञान, क्राफ्ट एवं कला प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू व विशिष्ट अतिथियों में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, सहकारी गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष संतोष सिंह, पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।
इसके अलावा, भाजपा नेता करुणाकर पांडेय, जन्मेजय सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व रामदास वर्मा, समाजसेवी महेश नारायण पांडेय ने फीता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया। निदेशक सहदेव उपाध्याय, प्रबंधक अजय उपाध्याय व प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने मुख्य द्वार पर स्वागत किया। एनसीसी व स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को बैज लगाया।
विद्यालय परिसर में सुसज्जित बाल मेले का सभी ने भ्रमण करने के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न स्टाल लगाो। इसमें चाऊमीन, टिकिया, पानी-फुल्की, पेस्ट्री, काफी, आईसक्रीम आदि को लोगों ने खूब आनंद उठाया। क्राफ्ट व कला प्रदर्शनी में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत रोड सेफ्टी रूल, वाल हैंगिंग विद, न्यूज पेपर की गुड़िया, झंडा, चांद व झूमर प्रमुख रहे। बाल मेले में विशालकाय पायथन व बाबा केदारनाथ धाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञान प्रदर्शनी में थ्री डी जियो मेट्रिक सिटी, पेरिस्कोप, मैग्नेटिक कार, थ्री डी पंचायत राज व्यवस्था, स्मार्ट हाईवे, वायरलेस ईवी चार्जिंग सिस्टम, रेन वाटर, डिटेक्टर, टेस्ट ऑफ कार्बन डाईआक्साइड, रिन्यूएबल एनर्जी, डबल सर्कुलेशन, नैनोथेरपी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एडवांस फॉलोअर एंड मोशन डिटेक्टर, रोबोट, थ्री डी प्लांट सेल आदि मॉडल अत्यंत सराहनीय रहे।
खेल स्टाल पर बंदूक से गुब्बारे फोड़े व बाल से गिलास का पिरामिड तोड़ने वालों की खुशी अद्वितीय रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की लड़ियों ने बाल मेले में अनोखी छटा बिखेरी। एनसीसी प्रथम वर्ष की कैडेट शुभी मिश्रा शूटिंग तथा वालीबाल को सम्मानित किया गया। दोनो ने खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।