अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के 100 एकड़ में स्थापित होगा सोलर प्लांट, प्रतिमाह 40 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ कुलपति ने 17 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कृषि विश्वविद्यालय के 100 एकड़ में स्थापित होगा सोलर प्लांट।
HighLights
कृषि विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
100 एकड़ में 40 मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा।
इससे प्रतिवर्ष 7 करोड़ रुपये की बचत होगी विश्वविद्यालय को।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
कुलपति ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। कहा कि विश्वविद्यालय को शिक्षा, अनुसंधान और कृषि तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
उन्होंने विवि में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने यहां के संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग करने को प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की 100 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे प्रतिमाह 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
प्रतिवर्ष सात करोड़ रुपये की बचत होगी। कहा इस धनराशि का उपयोग शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। कुलसचिव डा. पीएस प्रमाणिक ने विचार व्यक्त किया।
उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भगवानदीन, आयोजक सचिव एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
ये कर्मचारी हुए सम्मानित
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में अमरजीत सिंह, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, कीर्ति सिंह यादव, राम लगन तिवारी, हरी शंकर पांडेय, अंकित कुमार, राम आधार, राम वचन वर्मा, सरजू प्रसाद, काशीराम, बड़कऊ, प्रसन्नजीत विश्वास, बैजनाथ, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार और शिवमोहन वर्मा रहे।
