विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवध विश्वविद्यालय में पांच दिन का सप्ताह लागू, शनिवार को वर्क फ्रॉम होम

Published: Sat, 16 May 2026 11:53 AM (IST)

अवध विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण हेतु पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया है। अब सोमवार ...और पढ़ें

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय। जागरण

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय। जागरण

HighLights

  1. अवध विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू।

  2. शनिवार को वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कक्षाएं होंगी।

  3. ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत यह पहल की गई।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने विशेष पहल की है। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विवि परिसर में नई व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं।

इससे पेट्रोल, डीजल व बिजली की बचत होगी। विवि में पांच दिन का कार्य सप्ताह घोषित किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी कार्यालय जाकर कार्य करेंगे। शनिवार को वर्क फ्राम होम करना होगा। यहां तक कि इस दिन कक्षाएं भी ऑनलाइन संचालित होंगी।

वर्क फ्राम होम सुबह साढ़े नौ बजे से छह बजे तक होगा। अपराह्न डेढ़ बजे से दो बजे के बीच लंच रहेगा। हालांकि विवि की परीक्षाएं एवं प्रवेश संबंधित कार्य पहले की तरह संचालित होते रहेंगे। वर्क फ्राम होम के दिन भी किसी कर्मचारी को कार्यालय बुलाया जा सकता है। इसीलिए सभी कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने के पहले सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लेना होगा।

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आदेश तक ये व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। 16 मई को शनिवार है, इसी दिन से वर्क फ्राम होम प्रभावी हो जाएगा। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद अमल में लाया गया है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट के नए प्रयोग से दर्शनार्थियों का उत्साह बढ़ा, संख्या में नहीं आई कमी

कुलसचिव ने इस सूचना से विवि के समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक के अलावा संबद्ध आसपास के सभी जिलों के पांच सौ महाविद्यालयों के प्राचार्यों को अवगत करा दिया है।