विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा आज, पूर्व मंत्री पवन पांडेय के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा सुनेंगे

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:51 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के आवास पर आयोजित ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या में भागवत कथा सुनेंगे।

  2. पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के आवास पर कार्यक्रम।

  3. सपा अध्यक्ष से मिलने पहुंचेंगे आसपास के जिलों के नेता।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार काे पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के कृष्णापुर आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने आ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर सायं चार बजे पुरसाएं रामलीला मैदान में निर्मित अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। कथा स्थल के लिए कार से रवाना होंगे। सायं 4.20 बजे कार्यक्रम स्थल पर कथा सुनने पहुंचेंगे।

उनके कार्यक्रम में वापसी के समय का उल्लेख नहीं है। पवन के आवास पर कथा का आयोजन दो अक्टूबर से चल रहा है। नौ अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित है।

पूर्व मंत्री के यहां कथा का आयोजन मां के निधन के उपरांत उनके पिता के गयाजी से लौटने के बाद हो रहा है। दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना के लिए परिवार के लोग गयाजी जाते हैं, ऐसी मान्यता है।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के आने से अयोध्या ही नहीं आसपास के जिलों के पार्टी नेता कृष्णापुर गांव राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा: भाजपाई दिग्गजों के बाद अखिलेश की दस्तक से रामनगरी में सियासत तेज