फांसी पर लटका मिला युवक का शव
जागरण संवाददाता औरैया शहर के कांशीराम कॉलोनी में एक युवक का शव फांसी के फंदे
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के कांशीराम कॉलोनी में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। दो दिन से घर में कोई नहीं था। जब आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आई तो उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतक चार माह पहले एक बार और खुदकशी का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार पुत्र संतोष उर्फ कल्लू शहर के जालौन चौराहे स्थित बुग्गी होटल में खाना बनाने का काम करता था। दो दिन से वह घर में अकेला था। शुक्रवार की दोपहर लोगों ने उसके कमरे से बदबू आते देखी तो सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन से घर में कोई नहीं था। वह शराब का आदी था। चार माह पहले वह एक बार और खुदकशी का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कमलेश कुमार के एक पुत्री नेहा व एक पुत्र दीपक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर यहीं रुकता था अपने परिवार के पास कम ही आता जाता था।
इनसेट-
तीन चार दिन पहले लगाई होगी फांसी
कमरे से बदबू आ रही थी। जब दरवाजा खोला गया तो लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया। शव देखकर लग रहा था कि तीन चार दिन पहले ही फांसी लगाई होगी। आज बदबू आने पर लोगों ने देखा। इस दौरान जिस होटल पर काम करता था उसने भी नहीं तलाशा। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।