Move to Jagran APP

अपने अधिकारों को समझें महिलाएं: रीता शर्मा

जागरण संवाददाता औरैया मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर विकास खंड के आंगनवाड़ी केंद्र लोि

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:47 PM (IST)
अपने अधिकारों को समझें महिलाएं: रीता शर्मा
अपने अधिकारों को समझें महिलाएं: रीता शर्मा

जागरण संवाददाता, औरैया: मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर विकास खंड के आंगनवाड़ी केंद्र लोहियापुर में महिलाओं को जागरुक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीता शर्मा रहीं।

loksabha election banner

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नारी एक लेकिन उसके रूप अनेक हैं जैसे मां, बहन , बेटी , भाभी , देवरानी व जेठानी यह सब नारी के ही रूप है। ग्रंथों में लिखा है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा आज लड़कियां असुरक्षित हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए सरकार तमाम तरीके की स्कीम चला रही है। महिला हेल्पलाइन, एंबुलेंस सुविधा, पुलिस सहायता, की जानकारी मोबाइल से ही प्राप्त कर सकते हैं। लड़कियां एंड्राइड फोन का इस्तेमाल करती हैं तो किसी भी बाहरी पुरुष से वीडियो कॉलिग से बात ना करें नहीं तो उसका दुरुपयोग कर वह शोषण कर सकता है। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। शिक्षित हो और अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझें। महिला और पुरूष का अधिकार बराबर हैं। अगर पुरुष फोर्स में है तो महिला भी फोर्स में हैं। यदि महिला अधिकारी है तो पुरुष भी अधिकारी होते हैं। पुरुष पायलट है तो महिला भी पायलट होती है। हर जगह पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली वह महिला ही है। महिला जागरूकता से ही समाज को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आगनवाड़ी कार्यकर्ता विनय कुमारी ने कहा महिलाओं को बेटा- बेटी में अप असमानता नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि बेटा अगर घर का नाम रोशन करता है तो लड़की दो परिवारों का नाम रोशन करती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शशि देवी , ममता देवी , विनीता देवी, आशा देवी, अंजली, शिव कांति व उमा कांति इत्यादि प्रमुख महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.