प्रेमी के साथ ईंट व कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति की ली थी जान
संवाद सूत्र फफूंद(औरैया): थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरीयाबाग निवासी सुरेंद्र पाल की हत्या उसकी
संवाद सूत्र फफूंद(औरैया): थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरीयाबाग निवासी सुरेंद्र पाल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर और ईंट से कुचल कर बड़े विभत्स तरीके से की थी। पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
बीते शनिवार का किराना व्यापारी 40 वर्षीय सुरेंद्र पाल पुत्र उजियारी लाल पाल की सामान बेचकर वापस आते समय गांव से कुछ दूर स्थित भट्टे के सामने हत्या कर दी गई थी। रात में भट्ठे का चौकीदार पहुंचा तो शव देखने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस के सामने जांच पड़ताल में पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई थी। पत्नी ने उसी दिन पहले पति द्वारा हत्या की आशंका जताई और शाम को हादसे में मौत होने की सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर चुकी थी। सच सामने आने पर पुलिस उसको उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और घटना के दो दिन बाद प्रेमी भी पुलिस के हाथों लग गया।
गुरुवार को पुलिस ने हत्या की घटना के बारे में बताया कि दोनों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी मालती का गांव के वीरेंद्र ¨सह से अवैध संबंध थे। जानकारी के बाद सुरेंद्र का पत्नी से आएदिन झगड़ा हो ता रहता था। शनिवार को सुरेंद्र मुरादगंज तिराहे स्थित परचून की दुकान पर आया था। यहां से 2:30 बजे ग्राम ऊंचा में फेरी करने गया था। रात में वहां से वापस आ रहा था। इसी दौैरान घटना को अंजाम दिया गया। बड़ी बेरहमी से किया था कत्ल
थाना अध्यक्ष राजेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि जैसे ही सुरेंद्र फफूंद मुरादगंज मार्ग पर स्थित ग्राम टिकुरीयाबाग के समीप स्थित केशरी भट्टा के सामने पहुंचा। वहां पर पहले से मौजूद वीरेंद्र ¨सह, अजय ¨सह व सुरेंद्र पाल की पत्नी मालती देवी ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र पाल गिर गया। इसके बाद इन लोगों ने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर हमला उसे काट डाला। फिर इन लोगों ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। ईट से भी उसका सिर कुचल दिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। दोनों आरोपियों को भेजा जेल
मृतक सुरेंद्र पाल के भाई राजेंद्र सिह पुत्र उजियारी लाल निवासी ग्राम टिकुरीयाबाग ने थाने में गांव के ही वीरेंद्र सिह व अजय सिह पुत्रगण सूबेदार व मालती देवी पत्नी सुरेंद्र पाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस तलाश में थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की वीरेंद्र ¨सह अपने घर पर है पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद प्रेमी प्रेमिका को जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ईट व कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।