Move to Jagran APP

जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करूंगी: गीता शाक्य

संवाद सहयोगी बिधूना राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST)
जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करूंगी: गीता शाक्य
जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करूंगी: गीता शाक्य

संवाद सहयोगी, बिधूना: राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र की जनता बहुत खुश है। पार्टी के जिला संगठन व कार्यकर्ताओं ने 'नेतृत्व' के इस फैसले का स्वागत किया है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वे जहां महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देंगी, वहीं संगठन को और सक्रिय करेंगी। भाजपा द्वारा सांगठनिक मजबूती के लिए लिए गए ऐसे निर्णय के बारे में उन्होंने कहा कि बेहतरी के लिए वे अपना शत-प्रतिशत देंगी। पार्टी को विधान सभा चुनाव में नंबर वन बनाने को कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

loksabha election banner

महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिभूत गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगी। वह महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के साथ उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए वह प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करेंगी। आधी आबादी की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराने का भी प्रयास रहेगा। वह समूचे प्रदेश में अभियान चलाकर संगठन से महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी। वर्ष 2022 के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सूबे में सरकार बनाएगी। गीता शाक्य को राज्यसभा सदस्य के साथ एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह सेंगर, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, अरुणा सक्सेना, अंजू पांडेय ,निर्मला सिंह चौहान, सीमा चौहान, आरती मौर्या, सुलोचना प्रजापति आदि के अलावा अनिल शुक्ला, आदर्श मिश्रा, अन्नू त्रिवेदी, अन्नू सेंगर, शैलेंद्र भदौरिया आदि ने संगठन के निर्णय की सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.