हथिनीकुंड से फिर छोड़ा पानी, उफनाई यमुना
संवाद सहयोगी अजीतमल/ अयाना एक बार फिर हथिनीकुंड से पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर
संवाद सहयोगी, अजीतमल/ अयाना: एक बार फिर हथिनीकुंड से पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। एसडीएम ने अजीतमल व अयाना क्षेत्र में दौरा किया और बाढ़ चौैकियों को अलर्ट करते हुए चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर दो दिन तक बढ़ेगा जिससे गौहानी कला समेत कई गांव फिर से जलमग्न हो सकते हैं।
गौहानी कला-अजीतमल मार्ग पर करीब बीस फीट तक पानी आ जाने से लोगों को कस्बे तक आने में मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन को बाढ़ की स्थित की जानकारी हुई तो रात में ही सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों का रात में ही दौरा शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी राशिद अली खान ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को स्थिति पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। हथिनीकुंड से पानी छोड़ा गया है। रात में पानी बढ़ेगा मगर विकराल रूप नहीं लेगा। गौहानी कला और अजीतमल मार्ग जलमग्न होने पर कई गांव के लोगों के आवागमन में दिक्कत हो सकती है।