सीताहरण लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
संवाद सूत्र ऐरवा कटरा कस्बा में आयोजित रामलीला महोत्सव में छठवें दिन कलाकारों ने सीताह
संवाद सूत्र, ऐरवा कटरा : कस्बा में आयोजित रामलीला महोत्सव में छठवें दिन कलाकारों ने सीताहरण व भक्त शबरी आश्रम तक श्रीराम के पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हास्य व नृत्य कलाकारों ने पूरी रात दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शनिवार को लीलाओं के मंचन का शुभारंभ समाजसेवी सपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सुनील यादव ने किया। उन्होंने दर्शकों से कोविड-19 का अनुपालन करने की अपील की।
मौसमी बीमारियों से सुरक्षा रखें। इसके बाद कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने बेहद सराहा। सीता हरण, भगवान राम का शबरी मिलन लीला में कलाकारों की प्रस्तुतियां देख रामलीला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। सुरेंद्र, सुनील यादव,अरुण कुशवाह, गौरव गुप्ता, विनय सक्सेना ,सचिन गुप्ता, बंटू तिवारी आदि का भरपूर सहयोग रहा।