यातायात व्यवस्थित करने की कवायद
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में यातायात सिपाहियों की बड़ी कमी होने के चलते यातायात व्यवस्थित करने म
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में यातायात सिपाहियों की बड़ी कमी होने के चलते यातायात व्यवस्थित करने में बहुत परेशानी आ रही थी। लगातार स्टाफ की मांग को देखते हुए अब शहर सहित जनपद भर में 123 पीआरडी जवानों को यातायात व्यवस्था सम्हालने के लिए तैनात कर दिया गया है। जनपद के औरैया सदर के अलावा बिधूना, दिबियापुर व अछल्दा मे जाम की समस्या प्रमुख है। औरैया के सुभाष चौक, संजय गेट, तहसील चौराहा सहित कुछ अन्य स्थानों पर भीषण जाम लगता है। इसी तरह दिबियापुर के नहर बाजार, बिधूना के भगत ¨सह चौराहे व अछल्दा के रेलवे फाटक पर जाम की समस्या आम है। यातायात व स्थानीय पुलिस इस समस्या से हर रोज दो चार होती थी। यातायात विभाग में कर्मियों की कमी के चलते हर स्थान पर सिपाहियों की तैनाती नही की जा पा रही थी। इसके चलते ही यातायात प्रभारी द्वारा लगातार सिपाहियों व अन्य स्टाफ की मांग की जा रही थी। लेकिन शासन और जिला पुलिस स्टाफ की भरपाई नही कर पा रहा था। अब जाम की समस्या जब और विकराल हो गयी तो पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की ट्रेफिक व्यवस्था सम्हालने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती कर दी गयी है। यातायात पुलिस के साथ यह जवान भी यातायात व्यवस्था सम्हालने में सहयोग करने लगे हैं। इससे यातायात सुचारू रखने में पुलिस को खासी मदद मिल रही है। पिछले चार दिनों से जाम की समस्या भी कुछ हद तक कम हुई है। कोट
यातायात विभाग में सिपाहियों की कमी के चलते व्यवस्था सम्हालने में खासी परेशानी आ रही थी। पीआरडी जवानों के आ जाने से मदद मिली है। अब जाम की समस्या में काफी सुधार हुआ है।-
शैलेश पांडेय, यातायात प्रभारी, औरैया