Move to Jagran APP

कम खरीद पर तीन एजेंसियों को नोटिस

जागरण संवाददाता, औरैया : शासन ने जनपद में 56 हजार पचास मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 03:00 AM (IST)
कम खरीद पर तीन एजेंसियों को नोटिस

जागरण संवाददाता, औरैया : शासन ने जनपद में 56 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से 22 धान खरीद केंद्र संचालित हैं। तीन धान खरीद केंद्रों में औसत से काफी कम धान की खरीद की गई है। इसलिए डिप्टी आरएमओ ने उनके जिला प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। धान खरीद में सुधार न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धान खरीद बढ़ाने को वह लगातार सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

loksabha election banner

जनपद में किसानों का धान खरीदने के लिए एक नवंबर से 23 धान क्रय केंद्र खोले गए थे। कर्मचारियों की कमी से पीसीएफ का एक धान क्रय केंद्र अभी तक संचालित नहीं हुआ है। इसके अलावा शेष 22 क्रय केंद्रों में धान की खरीद की जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद करने के लिए डिप्टी आरएमओ लगातार सभी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अब तक वह क्रय केंद्रों का करीब तीस बार निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान जनपद में स्थापित पीसीएफ, नेफेड, एनसीसीएफ के क्रय केंद्रों में धान खरीद कम मिलने पर इन सभी के जिला प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। डिप्टी आरएमओ के अनुसार आठ दिसंबर तक पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर 16, नेफेड के क्रय केंद्रों पर दस व एनसीसीएफ के क्रय केंद्रों सिर्फ 23 फीसद धान खरीद हुई है। जबकि पूरे जनपद में अब तक 32 फीसद धान खरीद हो चुकी है।

कार्रवाई के बाद आई तेजी

डिप्टी आरएमओ द्वारा धान क्रय केंद्र के जिला प्रभारियों को नोटिस देने व लगातार क्रय केंद्रों के निरीक्षण से धान खरीद में तेजी आई है। इस समय जनपद धान खरीद में मंडल में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर इटावा व दूसरे पर फर्रुखाबाद है। जनपद में सिर्फ छह राइस मिलें संचालित हैं। सभी धान क्रय केंद्रों से धान खरीद कर इनमें भेजा जाता है इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है। इसी के चलते तीन दिन तक औरैया मंडी समिति स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर धान खरीद बंद रही। लेकिन सख्ती के बाद शनिवार से पुन: धान खरीद शुरू हो गई। यदि शहर में एक भी धान मिल होती तो इस तरह की समस्या नहीं आती। इसके निस्तारण को शहर के इस क्रय केंद्र को जनपद में संचालित छह राइस मिलों से अटैच कर दिया गया है ताकि पूर्व में खरीदा हुआ धान जल्द से जल्द वहां पहुंच सके व आगे धान खरीद में तेजी आ सके।

रविवार को पांच क्रय केंद्रों की परखी हकीकत

डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर ने रविवार को बेला व बिधूना में संचालित पांच धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया व धान खरीद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी क्रय केंद्र पर कोई ऐसी कमी नहीं पाई गई है। सभी केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। यदि उनकी ओर से धान खरीद में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.