दूल्हे सहित तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र, अछल्दा : थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव दरयाय का नगला में बारात निकासी के दौरान हुई
संवाद सूत्र, अछल्दा : थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव दरयाय का नगला में बारात निकासी के दौरान हुई हर्ष फाय¨रग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को आपरेशन होने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है।
अछल्दा कस्बा के नहर बाजार निवासी नीलू गुप्ता का पुत्र श्रीओम उर्फ मोनू कार बु¨कग पर ले जाता था। गत मंगलवार को उसकी कार नगला दरयाय निवासी बलराम यादव के पुत्र हिमांशु की बारात के लिए मुरादगंज तक जाने के लिए तय हो कर गई थी। हिमांशु की बारात मुरादगंज क्षेत्र के गांव मासूक का पुरवा जानी थी। गांव नगला दरयाय में बारात निकासी के दौरान हर्ष फाय¨रग हो रही थी। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में एक गोली श्रीओम को जा लगी। इससे वह घायल हो कर वहीं गिर पड़ा था। आनन फानन उसे सीएचसी अछल्दा लाया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को उठाया था। बुधवार को सैफई में श्रीओम के आपरेशन होने के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इधर श्रीओम के पिता ने दूल्हा हिमांशु, उसके पिता बलराम व बहनोई सुधीर कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।