अवैध बताकर ढहा दिया निर्माणाधीन मकान
संवादसूत्र अयाना क्षेत्र के गांव भरतौल में निर्माणाधीन मकान को ग्राम पंचायत की जगह पर बताकर प्र
संवादसूत्र, अयाना: क्षेत्र के गांव भरतौल में निर्माणाधीन मकान को ग्राम पंचायत की जगह पर बताकर प्रशासन ने गिरा दिया। कब्जे की शिकायत एक ग्रामीण ने की थी। उधर पीड़ित का कहना है कि यह जगह उसकी पुश्तैनी है। जबरन प्रशासन ने दबाव में आकर यह कार्रवाई की है।
गांव निवासी शिवेंद्र सिंह अपने घर के सामने ही पड़ी जगह पर मकान का निर्माण करा रहा था। निर्माण के समय गांव के ही महेंद्र सिंह पुत्र छुटकन ने अवैध निर्माण बताकर विरोध किया तो मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया था। इसके बाद महेंद्र ने इसकी शिकायत फिर प्रशासन से की। जिस पर गुरुवार को एसडीएम रामजीवन, तहसीलदार संध्या शर्मा ने अयाना थानाध्यक्ष पप्पू सिंह के साथ जाकर निर्माणाधीन मकान गिरा दिया। बरसात में मजदूर न मिलने पर होमगार्डों ने फिर मकान गिराया। सिवेंद्र के पिता परशुराम सिंह ने बताया कि जगह पुश्तैनी है। करीब 100 साल पहले जब यमुना की बाढ़ से सब खत्म हो गया था तब हम लोगों को यह जगह रहने को दी गई थी और अब प्रशासन यह जगह ग्राम पंचायत की बताने लगा है। कहा उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे कि प्रशासन ने दबाव में कार्रवाई की है।