कार्यक्रम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
सवांदसूत्र दिबियापुर(औरैया) : नगर व क्षेत्र में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेि
सवांदसूत्र दिबियापुर(औरैया) : नगर व क्षेत्र में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन नगला नगंला जय¨सह में इस कार्यक्रम को आयोजकों ने कुछ अलग ढंग से मनाया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर बच्चों ने स्वागत में मार्च पास्ट निकाला।
ब्लाक भाग्यनगर के नगला जय¨सह इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी ¨सह के पहुंचने पर बच्चों ने मार्च पास्ट कर उनका स्वागत किया। बाद में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान उन्होंने कहा सभी को एकजुट होकर छुआछूत को मिटाकर देश को प्रगति के मार्ग की ओर अग्रसर करना चाहिए। ग्राम प्रधान अहिवरन ¨सह राजपूत ने सभी को शुभकामनाएं दीं व विद्यार्थियों से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। प्रधानाचार्य अलका यादव ने कहा हम सभी को राष्ट्रीय पर्व की कीमत पहचाननी चाहिए। हमें अपने संविधान की मर्यादा बरकरार रखनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।