जून में फिर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
जागरण संवाददाता, औरैया : केंद्र सरकार 2025 तक टीबी को खत्म करने के लिए गंभीर है। एक्टि
जागरण संवाददाता, औरैया : केंद्र सरकार 2025 तक टीबी को खत्म करने के लिए गंभीर है। एक्टिव केस फाइ¨डग अभियान के तहत डोर टू डोर टीबी रोगियों की खोज की जा रही है। अब जून में तीसरे चरण में लोगों की स्क्री¨नग का माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद टीबी की पुष्टि होते ही 48 घंटे में उपचार दे दिया जाएगा।
जनपद के अर्बन एरिया में एक्टिव केस फाइ¨डग अभियान का एक चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में लगभग दस हजार मरीजों की स्क्री¨नग कराई गई। इस दौरान लगभग अस्सी नए टीबी रोगी पाए गए। दूसरा चरण जून में प्रस्तावित है। इसके लिए बीती 18 मई को लखनऊ में समस्त जिला क्षय रोग व अभियान से जुड़े अन्य अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। बैठक में पहले चरण की कार्य समीक्षा के साथ अगले चरण के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए। चिह्नित की जाएं अर्बन एरिया
जिला क्षय रोग विभाग ने जनपद में जून में चलाए जाने वाले एक्टिव केस अभियान के तहत अर्वन एरिया को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों में पहले सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसा नहीं यहां मरीज ज्यादा हैं बल्कि अधिकारियों का तर्क यह है कि यहां अधिक मरीज निकलने की आशंका बनी हुई है। इसलिए यहां सर्वे कर पता लगाया जाएगा कि यहां कितने मरीज हैं। क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जून में अभियान का दूसरा चरण चलेगा। लखनऊ में बीती 18 मई को बैठक कर इसके लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। मिले दिशा निर्देशों के माध्यम से ही कार्य कराया जाएगा।