फ्रेट कॉरिडोर अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा
संवादसूत्र कंचौसी कंचौसी रेलवे स्टेशन पर फ्रेट कॉरिडोर की ओर से बनाए जा रहे फुट अ
संवादसूत्र, कंचौसी: कंचौसी रेलवे स्टेशन पर फ्रेट कॉरिडोर की ओर से बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज के कारण आम रास्ता बंद हो गया है। लोगों ने इसे बिना नक्शे के बनाने का आरोप लगाकर निर्माण काम बंद करा दिया था। बुधवार को फ्रेट कॉरिडोर के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ लोगों की वार्ता विफल रही।
मंगलवार को क्षेत्र के कई लोगों ने फुट ओवरब्रिज का काम बंद करा दिया था। साइट इंचार्ज ने इसकी जानकारी फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों को दी। सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस पाल मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण रेलवे की जगह पर ही हो रहा है। इसका निर्माण केवल स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए है। इससे बहुत से लोग इधर-उधर आते-जाते हैं। यदि किसी को इससे समस्या है तो वह रेलवे के अधिकारियों से बात कर सकता है। वही इस मामले में कुछ कर सकते हैं। लेकिन लोग अपनी बात पर डटे रहे। इसके चलते दूसरे दिन भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो सका।