Move to Jagran APP

सपा की आधी सीटें मिलें तो ही गठबंधन : शिवपाल

जागरण संवाददाता, औरैया : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:47 PM (IST)
सपा की आधी सीटें मिलें तो ही गठबंधन : शिवपाल

जागरण संवाददाता, औरैया : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि तीसरे मोर्चे के लिए गठबंधन को तैयार हैं लेकिन जब सपा की आधी सीटें मिलें। ऐसा न हुआ तो उत्तर प्रदेश की सभी 79 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, सिर्फ एक सीट नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के लिए छोड़ेंगे। वह जिला कार्यालय का शुभारंभ करने औरैया पहुंचे थे।

loksabha election banner

यहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए हैं। केंद्र व राज्य दोनों में उनकी सरकार है फिर भी चुनाव से पहले किया गया कोई भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया। 2019 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मदद के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बन पाएगी। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और सभी वर्गो का सम्मान रहेगा।

नहीं चलेगा अब किसी का जादू

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार किसी का कोई जादू नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी की सरकार से जनता त्रस्त है। उनकी सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार का इजाफा हुआ है। 2019 में जनता चुनाव के समय ही कोई दूसरा विकल्प चुनेगी।

सपा में अब कभी वापसी नहीं

नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले कि सपा में चुगलखोर और चापलूसों के चलते बहुत अपमान हुआ इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। सपा में दोबारा शामिल होने की बात पर बोले कि अब सपा में कभी वापसी नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.