करवाचौथ पर नई दुल्हनों की पहली पसंद बनी 'रश्मिका मंदाना' साड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
करवाचौथ के लिए औरैया के बाजारों में साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है, जिसमें नई दुल्हनों को रश्मिका मंदाना साड़ी विशेष रूप से पसंद आ रही है।

फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना साड़ी दिखाते लोग
HighLights
रश्मिका मंदाना साड़ी नई दुल्हनों की पहली पसंद बनी।
औरैया के बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी की रौनक।
ओरगंजा, बनारसी सिल्क व कैटरीना कैफ साड़ियों की मांग।
जागरण संवाददाता, औरैया। करवाचौथ पर महिलाएं 16 श्रंगार करती हैं। सुंदर व अट्रैक्टिव दिखने के लिए स्पेशल साड़ियां पसंद कर रही हैं। जिसके चलते बाजारों में साड़ियों की दुकानों पर खूब भीड़ चल रही है। महिलाओं को लुभाने के लिए व्यापारियों ने नई ट्रेंड की सुंदर व आकर्षक डिजाइनों में साड़ियां मंगाई है। साड़ियों के अलावा लहंगा चुनरी भी खूब बिक रहे हैं। नई दुल्हनों को फिल्मी दुनियां के कलाकारों व टीवी सीरियल के किरदारों वाली साड़ियां अधिक भा रही हैं। बाजारों के अलावा लोग आनलाइन भी जमकर खरीदारी की।
करवाचौथ पर पत्नियां व्रत रहकर अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना करती हैं। चंद्रदेव का पूजन करने के लिए सजधज कर तैयार होती हैं। इस बार 29 अक्टूबर को करवाचौथ है। करवाचौथ के पहले ही बाजारों में रौनक चल रही है। पूजन के दौरान अधिकांश महिलाएं नई साड़ी पहनना अधिक पसंद करती हैं। जिसके चलते साड़ियों की दुकानें खचाखच भरी चल रही हैं।

लेडीज मार्केट की प्रमुख दुकानों व शेरूम पर सुबह से शुरू हुई महिलाओं की भीड़ देर रात तक लगी रहती है। साड़ी के प्रमुख विक्रेता अमित बरसइयां ने बताया कि बाजार में ओरगंजा सिल्क की डिमांड अधिक है। यह साड़ियां 600 से लेकर 3000 रुपये तक की बिक रही हैं।
बनारसी सिल्क 1000 से लेकर 5000 रुपये तक बिक रही हैं। सिमर साड़ियां 400 से लेकर 3000 रुपये तक बिक रही हैं। एचओ सिल्क व प्रिंटिड साड़ियों की भी काफी डिमांड है। फेब्रिक, सीफ्रीन व सिल्क की साड़ियों के अलावा बनारसी साड़ियां भी महिलाएं पसंद कर रही है।
युवतियों को सिंपल बॉर्डर साड़ी व लांछा अधिक पसंद आ रहा है। ब्राउन सूट भी युवतियां पसंद कर रही हैं। बताया कि लहंगा 3000 रुपये से 25000 रुपये तक का है। लेकिन 10 हजार रुपये तक की बिक्री अधिक होती है। वहीं लांछा भी दो हजार से छह हजार तक की बिक्री अधिक हो रही है। शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा कस्बों के बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।
रश्मिका मंदाना साड़ी पहली पसंद
भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माडल रश्मिका मंदाना तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध हीरोइन है। इस बार बाजाराें में उनके नाम से साड़ी बाजार में धून मचा रही है। पहली करवाचौथ का व्रत रखने वाली दुल्हनों के अलावा कम उम्र की महिलाओं की जुबां पर पहला नाम रश्मिका मंदाना साड़ी का आता है।
दुकानदार ने बताया कि महिलाएं साड़ी के बारे में पूछने के बाद ही दुकान में चढ़ती हैं। बताया कि रश्मिका मंदाना साड़ी 10 हजार रुपये तक की है। वहीं कैटरीना कैफ नेट की साड़ी एक हजार से छह हजार रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा इस बार करवाचौथ स्पेशल साड़ी भी बाजार में आई है। जिसमें छलनी से चांद का पूजन करते हुए महिला की फोटो प्रिंट है। जिसकी बिक्री दो हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही भीड़
साड़ियों के अलावा महिलाओं ने सजने संवरने के लिए सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खूब खरीदारी की। जिसके चलते सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में रात तक भीड़ रही। चूड़ियों व कंगन की भी खूब बिक्री हुई।
बाजारों में भीड़
त्योहार की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बाजार में क्षेत्र की महिलाएं भी पहुंच रही हैं। कुछ परिवार वालों के साथ खरीदारी करने पहुंचती हैं। तो कुछ अपने पति के साथ आ रही हैं। भीड़ अधिक होने के चलते कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
