अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रशासक बनीं सहारनपुर की अर्चना त्रिपाठी, सात समंदर पार जिले का नाम किया रोशन
सहारनपुर की अर्चना त्रिपाठी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ऑफ न्यू मैक्सिको में प्रशासक नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि ...और पढ़ें
-1793160279507_m.webp)
अर्चना त्रिपाठी
HighLights
अर्चना त्रिपाठी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ऑफ न्यू मैक्सिको में प्रशासक बनीं।
सहारनपुर की बेटी ने विदेश में भारत का नाम रोशन किया।
लखनऊ से पढ़ाई कर बेंगलुरु में एचआर मैनेजर थीं अर्चना।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर की विष्णुधाम कॉलोनी निवासी अर्चना त्रिपाठी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे लोगों में खुशी की लहर है।
अर्चना के ससुर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधु अर्चना ने 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ से की थी। बाद में बरेली की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया और बेंगलुरू में बहुराष्ट्रीय कंपनी में एचआर मैनेजर के तौर पर कार्य किया।
31 वर्षीय अर्चना को अमेरिकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ न्यू मैक्सिको में प्रशासक नियुक्त किया। बीते एक अक्टूबर को अर्चना ने कार्यभार संभाल लिया।
सहारनपुर कमिश्नरी के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र डॉ. आशीष भारद्वाज अमेरिका में ही वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हैं। पिछले साल फरवरी में ही अर्चना और आशीष की शादी हुई थी। अर्चना की उपलब्धि ने उन्हें गौरवान्वित किया है।
