प्लास्टिक पर ब्रेक से कुम्हार कला को मिलेगी गति
संवाद सहयोगी बिधूना रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रत्नप्पा प्रजापति की जयंती पर कार्यक्रम ह
संवाद सहयोगी, बिधूना: रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रत्नप्पा प्रजापति की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्लास्टिक पर रोक लगाने व मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
माटी कुम्हार कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जो समाज अपने अधिकारों के लिए जागरूक नहीं होता वह पिछड़ जाता है। प्लास्टिक के बंद होने से कुम्हार कला को बढ़ावा मिलेगा और मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ेगी। कुम्हारों की दशा सुधारने के लिए माटी कुम्हार कला बोर्ड का गठन किया गया है। भाजपा अति पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने के साथ कुरीतियों व व्यसनों से दूर रहने को कहा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के गिलास व अन्य वस्तुओं पर रोक के कारण अब कुम्हारों को काम मिलेगा। वह कोशिश करेंगे कि कुम्हारों की यह कला फिर से ऊंचाइयां छुए और उनको आर्थिक सहायता मिल सके। इस अवसर पर कुंभकार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविद प्रजापति, जिलाध्यक्ष वासुदेव प्रजापति और जयंती समारोह की संयोजिका भाजपा नेत्री सुलोचना प्रजापति ने भी समारोह को संबोधित किया। संयोजिका सुलोचना प्रजापति ने धर्मवीर प्रजापति को प्रतीक चिन्ह भेंटकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद एडवोकेट सतीश प्रजापति, अमित बाबू, सेवाराम, हेमंत प्रजापति, हाकिम प्रजापति, लल्लू प्रजापति, राजू प्रजापति आदि के अलावा प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।