Move to Jagran APP

गमगीन माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया मोहर्रम

संवाद सूत्र, फफूंद: गुरुवार को नगर में मोहर्रम का त्योहार गमगीन माहौल में बड़े ही शांतिपू

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:50 PM (IST)
गमगीन माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया मोहर्रम
गमगीन माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया मोहर्रम

संवाद सूत्र, फफूंद: गुरुवार को नगर में मोहर्रम का त्योहार गमगीन माहौल में बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ताजियों का जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ नगर के मुख्य मार्ग पर ठहरा। शुक्रवार को ताजिये अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गए। इस वर्ष पुलिस प्रशासन ने काफी सतर्कता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों को घरों की छतों पर भी पहरा लगाने के लिए बैठा दिया गया।

loksabha election banner

नगर में मोहर्रम का त्यौहार गमगीन माहौल में बहुत ही सादगी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। गुरुवार रात लगभग दस बजे से ताजिये उठना शुरू हुए। सबसे पहले मुहल्ला केसरवानी का ताजिया उठा, उसके बाद मुहल्ला जुबैरी, भराव, मोतीपुर, मेवातियांन सहित लगभग दर्जन भर ताजिये उठे। ताजियों का जुलूस अपने तय रास्तों से गुजरता हुआ नगर के मुख्य फफूंद दिबियापुर मार्ग पर आकर ठहरा। ताजियों के जुलूस में नगर व क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद जायरीन शामिल हुए। जुलूस में ताजियों के आगे-आगे बैंड मातमी धुन बजाते हुए चल रहे थे।

रात को ताजियों के मेले में नगर व क्षेत्र से आये जायरीनों ने ताजियों की जियारत कर मन्नतें मांगी तथा फातिहा पढ़ कर तबर्रुक तकसीम किया। रात लगभग तीन बजे तक ताजियों का मेला चलता रहा। शनिवार तड़के ही ताजियों को कर्बला ले जाकर दफन कर दिया गया।

इस वर्ष मोहर्रम के त्योहार पर प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। नगर में पहली बार ताजियों के गुजरने वाले मार्ग पर बने घरों की छतों पर भी पुलिस कर्मियों का पहरा बैठा दिया गया था। हर गली मुहल्ले में पुलिस के जवान तैनात थे। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार अपने हमराहियों के साथ रात भर गश्त कतरे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.