अब परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से ही अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे
जागरण संवाददाता, औरैया: चु¨नदा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर
जागरण संवाददाता, औरैया:
चु¨नदा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने के बाद अब सामान्य विद्यालयों में अंग्रेजी की पढ़ाई पर जोर देने की तैयारी है। अभी तक कक्षा तीन से बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई जाती थी। इस बार कक्षा एक से ही बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। प्राथमिक स्तर की 20 निश्शुल्क किताबों में कक्षा एक व दो में अंग्रेजी की मैरी गोल्ड शामिल की गई है।
शासन ने कॉन्वेंट स्कूलों को मात देने के लिए परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में मॉडल स्कूल बना रहा है। इसके तहत प्रदेश से लगभग पांच हजार स्कूलों का चयन किया गया था। जनपद से भी 40 स्कूल चयनित किए गए थे। इसके साथ ही शासन ने अब हर स्कूल में अंग्रेजी शिक्षा दिए जाने पर जोर दे रही है। पहले कक्षा तीन से बेसिक विद्यालयों में अंग्रेजी पढ़ाई जा रही थी लेकिन इसबार व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब इसे कक्षा एक से ही शुरू कर रही है। इसके लिए इस साल किताबें भी मंगवा ली गई हैं।इसबार कक्षा एक व दो के छात्र छात्राओं को अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तक मेरी गोल्ड मिलेगी।
इसबार नहीं मिलेगी परख
प्रदेश के पाठ्य पुस्तक अधिकारी मनोज कुमार अहिरवार ने निश्शुल्क पाठ्यपुस्तकों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने के निर्देश भेजे हैं। इसके साथ परिवर्तित पाठ्य पुस्तकों की सूची भी आ गई है। कक्षा चार व पांच के छात्रों को इस वार परख पाठ्य पुस्तक नहीं मिलेगी। जबकि कक्षा एक व दो में अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तक मेरी गोल्ड शामिल की गई है। जूनियर स्तर पर 33 पाठ्य पुस्तकें हैं। कक्षा 6,7,8 में वर्तिका की जगह संस्कृत पियूषम पाठ्य पुस्तक मिलेगी।