डिवाइडर से टकराया आटो, सवारियों ने किया हंगामा
गुरुवार की दोपहर एक बजे
डिवाइडर से टकराया आटो, सवारियों ने किया हंगामा
जासं, औरैया: गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब यमुना रोड पर सवारी ले जा रहा एक तेज रफ्तार आटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एक यात्री घायल होने पर स्वजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भागने की फिराक में चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया।
खानपुर निवासी रजनीश कुमार स्वजन के साथ सुभाष चौक से घर के लिए निकले थे। बच्चे व महिलाएं आटो में सवार थी। चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार आटो रोडवेज डिपो के सामने डिवाइडर से टकरा गया। रजनीश के घायल होने से स्वजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चालक भागने का प्रयास किया तो राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्वजन को समझाते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो को कब्जे में लिया। इस बीच एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। उप निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि आटो चालक से पूछताछ की जा रही है। घायल सवारी की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोपहर दो बजे तक यातायात सामान्य हो सका था।