अदम्य साहस व देश भक्ति के लिए हमेशा याद किए जाएंगे नेताजी
जागरण संवाददाता औरैया नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम अ
जागरण संवाददाता, औरैया : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजसेवी संगठनों ने युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भारत प्रेरणा मंच के महासचिव ने सरकार से नेताजी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग रखी।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चंद्र दुबे ने सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने आजादी के संघर्ष में उनके प्रयासों को अद्वितीय बताया। सुभाष विचार मंच अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वह महान देशभक्त व साहसी पुरुष थे। उनके आदर्शों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। आनंद कुशवाहा, अखिलेश चतुर्वेदी, इकबाल, ब्रह्म कुमार पांडेय, डा. गोविद द्विवेदी, ओंकार अग्निहोत्री ने भी माल्यार्पण किया। नगर पालिका इंटर कालेज में विश्व हिदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने भारत सरकार से नेताजी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग रखी। विहिप जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता विनोद दुबे, बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित शुक्ल, सत्यम अवस्थी, मोहन कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला अस्पताल में शिव सेना के प्रदेश सचिव पवन अवस्थी ने मरीजों को फल वितरित किए। प्रधान डाकघर में सदर विधायक रमेश दिवाकर ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डा.अवनीश द्विवेदी ने युवाओं को युग पुरुष नेताजी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. गोविद द्विवेदी आदि शिक्षक मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व छात्रों ने भी सुभाष चौराहा पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलदीप सिंह सेंगर, सोमू सविता आदि मौजूद रहे। फफूंद स्थित एक्सेस पब्लिक स्कूल में जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। डायरेक्टर दीपक दीक्षित ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी अंश दुबे, साक्षी यादव, निकिता कुमारी व एकलव्य शुक्ल,शिवम को पुरस्कृत किया गया। अटेवा के कर्मचारियों ने बीआरसी सहार पर जयंती मनाई व कार्यकारिणी का विस्तार किया। अजीतमल के जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी के बलिदान के बारे में अवगत कराया। आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शिव महेश दुबे ने उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। बिधूना स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों को उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौक पर प्रधानाचार्य शिवजीत द्विवेदी, मोहित भदौरिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हरिओम सेंगर, अंकित, जीशान आदि मौजूद रहे। अछल्दा में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डा.अशोक कुमार ने सुभाष चंद्र बोस व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर हर्षित पोरवाल, मनोज गुप्ता, चंद्र प्रकाश मिश्रा, लायक सिंह, मनोज वर्मा, गौरव पोरवाल आदि मौजूद रहे।