Move to Jagran APP

ताबड़तोड़ चे¨कग में पांच सौ से अधिक काटे गए चालान

जागरण संवाददाता, औरैया : गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्गो में ताबड़तोड़ वाहन चे¨कग की गइ

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 11:07 PM (IST)
ताबड़तोड़ चे¨कग में पांच सौ से अधिक काटे गए चालान
ताबड़तोड़ चे¨कग में पांच सौ से अधिक काटे गए चालान

जागरण संवाददाता, औरैया : गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्गो में ताबड़तोड़ वाहन चे¨कग की गई। इस दौरान जिले के कई थानों की पुलिस मौजूद रही। चे¨कग के दौरान करीब पांच सौ दुपहिया व चारपहिया वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही कई लोगों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। अभियान चलते देख वाहन चालकों को हड़कंप मच गया।

loksabha election banner

शहर के जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा, दिबियापुर तिराहा, जेसीज चौराहा समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर एसपी प्रो. त्रिवेणी ¨सह के निर्देश पर वाहन चे¨कग की गई। खानपुर चौराहे पर कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, जेसीज चौराहे पर यातायात प्रभारी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में वाहन अभियान चलाया गया। इसके अलावा दिबियापुर, अजीतमल, सहायल, बेला, फफूंद थाना की पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया गया। ताबड़तोड़ चे¨कग अभियान चलते देख बगैर कागजात के वाहन चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वह गली-कूचों से होते हुए अपने गंतव्य तक जाते दिखे। चे¨कग अभियान के दौरान पांच सौ से अधिक लोगों के चालान काटे गए। जबकि कई वाहनों चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा फुटपाथ पर कब्जा किए लोगों को भी चेतावनी दी गई। चे¨कग अभियान से पहले सदर कोतवाली परिसर में बैठक हुई। जिसमें सीओ सिटी श्यौदान ¨सह ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाने के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.