Move to Jagran APP

बिना फास्टैग लगाए वाहनों से 12 लाख से ज्यादा वसूला

संवाद सहयोगी अजीतमल कैशलेन समाप्त होने के बाद अधिकतर वाहनों ने फास्टैग लगवा लिए हैं। तीन

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 10:16 PM (IST)
बिना फास्टैग लगाए वाहनों से 12 लाख से ज्यादा वसूला
बिना फास्टैग लगाए वाहनों से 12 लाख से ज्यादा वसूला

संवाद सहयोगी, अजीतमल : कैशलेन समाप्त होने के बाद अधिकतर वाहनों ने फास्टैग लगवा लिए हैं। तीन दिनों में 4563 वाहन बिना फास्टैग लगाए गुजरे। जिनसे 12 लाख 40 हजार रुपये वसूला गया। हालांकि अब अनंतराम टोल टैक्स पर कैशलेन से कम ही वाहन गुजर रहे हैं। 95 फीसद वाहनों में फास्टैग लगे हुए हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारी लोगों को जागरूक करते नजर आए। कुल मिलाकर जिसने भी फास्टैग लगवा लिया है, उसे टोल प्लाजा पर अब रुकना नहीं पड़ रहा है।

loksabha election banner

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेश के बाद पूर्णतया फास्टैग लागू करने की प्रक्रिया में अनंतराम टोल प्लाजा दिन प्रतिदिन शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर अग्रसर होता दिख रहा है। फास्टैग से निकलने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा होते हुए शुक्रवार को यह आंकड़ा करीब 94 प्रतिशत तक पहुंच गया। अब तक चार दिनों में बिना फास्टैग लगे 4563 वाहनों से 12 लाख 40 हजार रुपए वसूल किए गए। पहले दिन कुल निकले वाहन की संख्या 16,200 रही। जिसमें से एक हजार पांच सौ वाहन चालकों से दोगुना शुल्क वसूल किया गया। दूसरे दिन 16 हजार पांच सौ वाहन टोल प्लाजा से गुजरे। 1413 वाहन दोगुना शुल्क वसूल किया गया। टोल प्लाजा के डीजीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि गुरुवार को करीब दो सौ वाहनों पर फास्टैग लगाया गया है। एक लाख 50 हजार रुपये का रिचार्ज किया गया है। पूरी तरह टोल फास्टैग होने के बाद अब तक बिना फास्टैग लगे 1463 वाहनों से एक लाख 24 हजार शुल्क वसूल किया गया है। वहीं कर्मचारियों की ओर से वाहन चालकों को जागक किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.