मोहारी उपस्वास्थ्य केंद्र का नहीं खुल रहा ताला
संवाद सूत्र, अटसू : स्वास्थ्य विभाग अपनी तन्द्रा से जागने का मन नहीं कर रहा है। गांव स्तर पर कई
संवाद सूत्र, अटसू : स्वास्थ्य विभाग अपनी तन्द्रा से जागने का मन नहीं कर रहा है। गांव स्तर पर कई जगह उप स्वास्थ्य केंद्र बनाकर खड़े कर दिए गए। कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया। लेकिन उपकेंद्र के खुलने व कर्मचारियों की मौजूदगी के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी लेने में उदासीनता बरत रहा है। सीएचसी अजीतमल के अधीन कई उपकेंद्र बंद्र पड़े हैं। तो कुछ उपकेंद्रों पर चोरों ने दरवाजे तक उखाड़ लिये हैं।
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मोहारी में उप स्वास्थ्य केन्द्र बना है। इस उपकेंद्र पर एएनएम माधुरी शुक्ला की तैनाती है। केंद्र पर गंदगी का अंबार लगा है। चारों ओर बड़ी घास खड़ी है। कूड़े के ढेर लगे हैं। दरवाजों में ताले लगे रहते हैं। लोगों ने बताया कि महीनों से इस केंद्र का ताला नहीं खुला है। कौन कर्मचारी तैनात है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। वहीं केंद्र पर बना शौचालय बदहाल है। बल्लापुर उप स्वास्थ्य केंद्र के चोर करीब चार वर्ष पूर्व दरवाजे, टायल्स, खिडकियां आदि भी उखाड़ ले गए हैं। खंडहर हो चुके इस उपकेंद्र की जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। अटसू व जुहीखा उप स्वास्थ्य केंद्र आदि भी ठप पड़े हैं।