कृषि के साथ बागवनी कर किसान दोगुनी आय करें
संवाद सहयोगी बिधूना किसान खेती के साथ-साथ बागवानी सब्जी फूलों आदि की सहखेती कर अपनी आ
संवाद सहयोगी, बिधूना : किसान खेती के साथ-साथ बागवानी, सब्जी, फूलों आदि की सहखेती कर अपनी आय दोगुनी कर सकते है। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार सिंह ने खरीफ फसलों के प्रबंधन की तकनीकी जानकारी किसानों को देते हुए कही। कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम मिशन योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन विकास खंड परिसर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग द्वारा चलाई जा रही स्प्रिंकलर/ड्रिप सिचाई के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेरित किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार रावत ने भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और उपलब्ध सिचाई साधन के बेहतर उपयोग के साथ वर्षा जल संरक्षण के लिये प्रेरित किया। उन्होंने भूगर्भ जलस्तर को बरकरार रखने के लिए हर कीमत पर पानी बचाने की किसानों को सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक चंदन सिंह ने किसानों को तकनीकी कृषि के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती के भी गुर सिखाए। साथ ही पशुपालन के साथ फसल बीमा व कृषि रक्षा की भी विस्त़ृत जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला भी लगाया गया। जिसमें लगे स्टॉलों पर कृषि उत्पादों की किसानों ने जमकर खरीदारी भी की। सहायक विकास अधिकारी कृपाराय वर्मा, संतोष कुमार, राजेश कुमार के अलावा भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।