महारुद्राभिषेक में गूंजे महामृत्यंजय मंत्र
संवाद सहयोगी अजीतमल(औरैया) महामृत्यंजय मंत्र के उच्चारणों के साथ भगवान आशुतोष व शिव परिव
संवाद सहयोगी, अजीतमल(औरैया): महामृत्यंजय मंत्र के उच्चारणों के साथ भगवान आशुतोष व शिव परिवार को प्रसन्न करने के लिए आयोजित रूद्राभिषेक में धर्मधुन गूंज रही हैं।
कस्बा में सीओ कॉलोनी के पास स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सवा करोड़ शिवलिग के निर्माण व महामृत्युंजय मंत्रों के साथ महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया है। पार्थिव पूजा में लगातार रुद्राभिषेक व वैदिक मंत्रोच्चारणों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। राष्ट्रपति से पुरस्कृत यज्ञाचार्य डॉ. नर्मदा प्रसाद तिवारी द्वारा संम्पन्न कराए जा रहे इस महायज्ञ में कस्बा सहित आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। आयोजकों ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे तक हवन, शाम 5 बजे तक पार्थिव पूजा और रुद्राभिषेक किया जा रहा है। यज्ञाचार्य ने बताया कि बनारस से आए 11 विद्वतजनों के साथ यह आयोजन चल रहा है। देश में शांति और सद्धभाव के साथ-साथ सभी के कल्याण की कामना यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आकर पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को धन्य बनाने का यह बहुत ही शुभ अवसर है।