जागरण आपके द्वार) मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा तिलक नगर
जागरण संवाददाता औरैया शहर के वार्ड संख्या 15 तिलक नगर दक्षिणी के लोग मूलभूत सुविधाओं
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के वार्ड संख्या 15 तिलक नगर दक्षिणी के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मोहल्ले की मुख्य सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल निकासी का साधन न होने से गलियों व खाली प्लाटों में पानी एकत्रित होता रहता है। इससे उड़ने वाली बदबू से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। बरसात में लोगों को घुटनों तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ता है। बिजली के खंभे न होने से घरों के ऊपर से केबलें बिछी हुई हैं। जिनमें आए दिन फाल्ट होता रहता है। साफ सफाई की स्थिति भी बहुत बदतर है। वार्ड में आवारा पशु सुअर परेशानी की वजह बने हुए हैं। वार्ड की जनसंख्या लगभग आठ हजार है। वोटरों की संख्या 4400 के करीब है। क्या कहते हैं लोग
जल निकासी की समस्या न होने से गली में सुबह पानी भर जाता है। स्कूली बच्चे पानी में घुसकर घरों तक पहुंचते हैं। गलियों में कीचड़ भर जाने से वह पैरों के सहारे घरों तक पहुंचता है।
मो. शमीम खान मोहल्ले में पालिका ने डस्टबिन नहीं रखवाए हैं। इससे घरों का कूड़ा गलियों में चारों तरफ फैलता है। सफाई कर्मी आता है। लेकिन एक महीने में नालियों की सिल्ट सफाई होती है।
परवीन बेगम यहां पर लगे हैंडपंप सूखे पड़े हैं। कई बार रिबोर के लिए नगर पालिका से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। पेयजल की किल्लत से मोहल्ले वासियों को जूझना पड़ता है।
मो. शकील बिजली के खंभे न होने की वजह से लोगों के घरों के ऊपर से केबलें बिछी हुई हैं। इनमें फाल्ट आदि की समस्या बनी रहती है। बरसात के मौसम में करंट पानी में उतर आने का डर बना रहता है।
विलकीस बेगम उन्होंने पालिका में हुई बोर्ड बैठकों में सड़कों, जल निकासी की समस्या आदि के लिए प्रस्ताव दिए। करीब 20 साल पहले मोहल्ले की मुख्य सड़क बनवाई गई थी। उसके बाद इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। जल निगम से लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े हैं। प्रस्ताव पास होने के बावजूद भी अभी तक सड़कें नहीं बनवाई गई हैं। 30 बिजली के खंभे लगवाने की बात अधिकारियों ने कही थी, लेकिन अभी तक सिर्फ आठ खंभे ही लगाए गए हैं।
मोहम्मद मियां, सभासद क्या कहते हैं जिम्मेदार
मोहल्ले का निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। सफाई कर्मियों को कड़ी हिदायत दी जाएगी। 21 सड़कें पास हुई हैं। जिनका निर्माण शुरू करा दिया गया है। यदि इनमें वार्ड की सड़कें होंगी तो बन जाएंगी।
डॉ. अनीता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद