Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता औरैया एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा के प्रवर्तक पं.दीन दयाल उपाध्याय का

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:46 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, औरैया : एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा के प्रवर्तक पं.दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस जिले में बूथ स्तर पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जयंती पर भाजपा की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। साथ ही उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

शहर के मोहल्ला बनारसीदास व पढ़ीन दरवाजा के संयुक्त बूथों पर भाजपा के जनक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके अलावा इमरान, नौशाद, नरेंद्र, सलीम, हरिश्चंद्र, शाहरुख, रमेश, चांद बाबू, रवि खान व मोहम्मद शरीफ ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। फफूंद स्थित गेल वाटिका में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रांशू दत्त द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूष्प अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत, गोविद मिश्रा, अर्पित दीक्षित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, मान सिंह राजपूत, गोपाल कृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे। दिबियापुर में मंडल प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि एकात्म मानवाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत तब बनेगा। जब हम जातिवाद, परिवार वाद, व्यक्ति वाद को मिटाने का संकल्प लें। मोदी के अजेय भारत अभियान में देश से भ्रष्टाचार आतंकवाद मिटाना है। इस मौके पर चंद्रकांती मिश्रा, सौरभ राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा, ऊषा गुप्ता आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कस्बा बेला में वीणा वादिनी शिशु मंदिर में जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र बाबू मिश्र ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विमल दुबे, संजीव शुक्ल, राजेश मिश्र, पवन त्रिपाठी, राकेश तोमर, शिवम शुक्ल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार व संचालन शीलू कुशवाहा ने किया। ग्राम मल्हौसी, याकूबपुर, पिपरौली शिव, महू आदि में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.