कोरोना मुक्ति के लिए जिले के ढाई हजार घरों में दी आहुतियां
संवाद सूत्र दिबियापुर अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश म
संवाद सूत्र, दिबियापुर : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश में कोरोना वायरस महामारी के निवारण के लिए रविवार को सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग किया गया। जिसके तहत पूरे विश्व में एक साथ, एक समय घरों में रहकर ही यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि गायत्री यज्ञ का आयोजन घरों में शारीरिक दूरी का अनुपालन कर कराया गया। यज्ञ कस्बा के अलावा बिधूना, अछल्दा, अजीतमल, मुरादगंज, कुदरकोट, गेल गांव, बूढ़ादाना, नवी मोहन, एनटीपीसी आदि शाखाओं के करीब ढाई हजार घरों में मां गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के अनुसार यज्ञ के धुएं से वातावरण सैनिटाइज होता है व कोरोना के विषाणु समाप्त होते हैं। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप अवस्थी, मनोज कुमार गुप्ता, एनएस तोमर, एरवाकटरा के राम नरायन यादव, भाग्यनगर से सुनीता तोमर, सहार से सहदेव सिंह यादव, लाखन सिंह ने भाग लिया।