दहेज हत्या के आरोपित पति व सास को भेजा जेल
संवादसूत्र दिबियापुर शनिवार को पुलिस ने 20 दिन पूर्व कस्बा के नेहरू नगर में आग से झुलसी मृ
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 01:29 AM (IST)
संवादसूत्र, दिबियापुर : शनिवार को पुलिस ने 20 दिन पूर्व कस्बा के नेहरू नगर में आग से झुलसी मृतक महिला के पति और सास को जेल भेज दिया है। मां ने दोनों के ऊपर उसकी पुत्री को दहेज को लेकर जलाकर मार देने का मामला दर्ज कराया था।
उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने कस्बा के नेहरू नगर निवासी अमित कुमार व उसकी मां अंगूरी देवी को पुराने पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मृतका गुंजन की मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बेटी को बीते 23 अक्टूबर को दहेज में तीन लाख रुपए न देने पर आग लगाकर जला दिया था। जिसके बाद सैफई अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें