विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में डबल मर्डर की सुनवाई पूरी, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व अन्य आरोपितों पर फैसला 19 को

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:22 PM (IST)

औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत अन्य आरोपियों के भाग्य का फैसला 19 अगस्त को ...और पढ़ें

पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक। जागरण अर्काइव

पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक। जागरण अर्काइव

HighLights

  1. औरैया डबल मर्डर केस में सुनवाई पूरी हुई।

  2. पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर फैसला 19 अगस्त को।

  3. विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट सुनाएगी हत्याकांड का निर्णय।

जागरण संवाददाता, औरैया। सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व अन्य आरोपितों के भाग्य का फैसला 19 अगस्त को होगा। दोहरे हत्याकांड व संबंधित मामलों की सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई। विचारण कर रही विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने इन मामलों के निर्णय की तारीख तय की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को गोलीकांड हुआ था। अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक (पूर्व ब्लाक प्रमुख), रामू पाठक सहित 11 आरोपितों को जेल में निरुद्ध कर दिया।

आगरा जेल में निरुद्ध पूर्व एमएलसी व अन्य जिलों में बंद नौ आरोपित गैंग्सटर मामले में दोषी पाए गए। उनकी सजा जेल के अंदर ही पूरी हो गई। पूर्व एमएलसी पर दोबारा गैंग्सटर व कुछ माछ पूर्व दो अन्य मामले पंजीकृत किए गए। दोहरे हत्याकांड से संबंधित मामले में अभी तक केवल सरकारी गनर अवनीश की रिहाई जमानत मंजूर होने पर रिहाई हो सकी। अन्य सभी आरोपितों को अलग-अलग जेलों में रखा गया है।

इस मामले के पक्षकारों ने सुप्रीम कोट व हाई कोर्ट तक पैरवी की। जिसके कारण मामले की दिन प्रतिदिन सुनवाई चली। सोमवार को बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल वाजपेई ने बहस पूरी की। मंगलवार को अभियोजन की ओर से हृदयनारायण पांडेय व सहयोगी अंकुर अवस्थी ने बहस पूरी कर दी।

दोनों पक्षकारों की बहस पूर्ण होने पर सत्र न्यायालय विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट विनय कुमार सिंह ने हत्याकांड व उससे जुड़े जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट आदि मामलों के निर्णय की तिथि 19 अगस्त तय कर दी। इस तरह इस चर्चित मामले का निर्णय लगभग छह साल पांच माह बाद आना तय हो गया।

अधिवक्ता अंकुर अवस्थी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में हत्या, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपित लवकुश सविता का विचारण बाल न्यायालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- औरैया में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन, आटा मिलों पर छापा मारकर हजारों किलो आटा जब्त