दो साल में खुल जाएंगे चार सीएनजी पंप, घरों में आएगी पीएनजी
अंकित शुक्ला, औरैया: अगले दो साल में लोग सीएनजी गाड़ियों से फर्राटा भर सकेंगे। रसोई गैस के
अंकित शुक्ला, औरैया: अगले दो साल में लोग सीएनजी गाड़ियों से फर्राटा भर सकेंगे। रसोई गैस के लिए भी उन्हें सिलेंडर का इंतजार नहीं करना होगा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) घर-घर की रसोई तक पहुंच जाएगी। इसके लिए टोरंट कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।
प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए प्रदेश के तमाम जिलों में सीएनजी पंपों की स्थापना की जानी है। वहीं घरों में पीएनजी की सप्लाई होनी है। योजना में औरैया को भी शामिल किया गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल कपूर के मुताबिक अगले दो साल में चार सीएनजी पंप खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा घरों तक पीएनजी पहुंचाने का काम भी युद्धस्तर पर किया जाएगा। जिले में कुल सीएनजी पंप कितने खुलेंगें इसकी जानकारी आधारशिला रखने के बाद ही हो पाएगी। अभी एक है सीएनजी पंप
औरैया जिले में एक सीएनजी पंप दिबियापुर में है। यह गेल के अंडर में आता है। औरैया में सीएनजी की सप्लाई जल्द शुरू होने की ज्यादा संभावना इसलिए है क्योंकि टोरंट को सीधे गेल से लाइन मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ कर दिया है। इसी के साथ टोरंट कंपनी ने सर्वे करनी लगी है। इसके बाद ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल दो साल के अंदर जिले में चार सीएनजी पंप चालू करने का लक्ष्य है।
- विशाल कपूर, प्रोजेक्ट मैनेजर, टोरंट